बागेश्वर, दिसम्बर 26 -- तहसील क्षेत्र में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षकों और राजस्व कर्मियों पर झूठे आरोप लगाकर कुछ असामाजिक तत्व उनकी छवि धूमिल करने का दुस्साहस कर रहे हैं। इससे उनका मनोबल टूट रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। डीएम को भेजे ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि विगत दिनों एक राजस्व उप निरीक्षक पर हुई विजिलेंस की कार्रवाई के बाद कुछ तथाकथित असामाजिक तत्व तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षकों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं और उनका मानसिक उत्पीड़न कर अनावश्यक दवाब बनाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। जिससे राजस्व उपनिरीक्षकों का उत्साह कम हो रहा है और उनका मनोबल टूट रहा है। जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.