पलामू, फरवरी 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने बुधवार को चैनपुर स्थित पुलिस निरीक्षक सदर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, अवैध शराब की बिक्री परिवहन पर रोक लगाने तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की आवाजाही पर सख्ती बरतने का आदेश दिया। उन्होंने क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग तेज करने और रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण में तत्परता बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि अपराधी किसी भी सूरत में पुलिस गिरफ्त से बचने न पाएं।उन्होंने विभिन्न ...