धनबाद, मार्च 19 -- भौंरा। भौरा ओपी क्षेत्र के भौरा नीचे बाजार मछली पट्टी के समीप मंगलवार की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक पुरानी गुमटी को आग के हवाले कर दिया। आग लगने के कारण गुमटी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कुछ राहगीरों की नजर आग पर पड़ गई और होहल्ला के बाद आसपास के लोग जुट गए और आग पर किसी प्रकार काबू पाया। अन्यथा उक्त गुमटी के आसपास स्थित अन्य दुकानों में भी आग फैल सकती थी। बताते हैं कि गुमटी लाल साहू नामक व्यक्ति की थी। जो काफी दिनों से बंद थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व मछली पट्टी मोड के समीप कुछ लोगों के बीच तीखी नोक झोंक हुई थी। लगता है कि इस मामले को लेकर किसी ने गुमटी में आग लगा दिया हो। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। लोगों का कहना है कि कुछ लोग नशे की हालत में आए दिन उक्त स्थान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.