मुंगेर, जनवरी 26 -- धरहरा, एक संवाददाता। शनिवार की देर रात पचरूखी गांव स्थित स्व. विमलानंद सिंह की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि बारीचक गांव में एक पूजा समिति द्वारा आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं से लौटते समय कुछ असामाजिक तत्वों ने पहले हाल ही में संपन्न भागवत कथा के गेट को तोड़ा, इसके बाद चैती दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापित स्व. विमलानंद सिंह की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद बदमाशों ने पासवान टोला स्थित पूजा पंडाल में रखी कुर्सियों को भी तोड़ दिया। शोरगुल सुनकर गांव के लोग जाग गए और बदमाशों को खदेड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित पूजा समिति को कार्यक्रम आयोजन की अनुमति नहीं दी गई थी, इसके बाव...