छपरा, अगस्त 12 -- अमनौर । अमनौर के ढोरलाही कैथल पंचायत में असामाजिक तत्वों ने ढोरलाही अभिमान गांव स्थित पंचायत भवन को जेसीबी से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। उस भवन से संचालित होनेवाली पंचायत से संबंधित अभिलेख, कुर्सी टेबल , इन्वर्टर बैट्री व आरटीपीएस काउन्टर आदि से संबंधित आवश्यक कागजात व सामान गिराये गये भवन के मलवे में दबकर नष्ट है चुके हैं । यह घटना बीते शनिवार की रात्रि की बताई गई है । हालांकि यहां के लोग इस घटना के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं । सबसे बड़ी हैरत की बात है कि यह घटना तीन दिनों पूर्व की है। यह पंचायत भवन बीच गांव में है । पंचायत भवन के आस-पास दर्जनों घर है । गांव के लोग सुबह -शाम वहां बैठा करते थे पर इस घटना को सूचना किसी के कानों तक नहीं पहुंची । इस घटना का पंचायत सचिव व प्रशासन को तीन दिनों बाद पता चला है ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.