बागपत, जनवरी 12 -- चांदीनगर। रटौल में एक किसान के खेत में लगे धान के पुआल में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे पीड़ित का लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। रटौल गांव निवासी नासिर पुत्र आसक अली के खेतों में रखे धान के पुआल में रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सोमवार सुबह करीब सात बजे किसान जब खेत पर पहुंचा, तो खेतों में रखे धान के पुआल जल चुके थे। पीड़ित के अनुसार वह इन पुआल को काटकर पशुओं के लिए चारा तैयार करता था और फिर उसकी बिक्री करता था। पीड़ित ने असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं, आग में करीब तीन लाख रुपये के पुआल जलकर राख हुए है। पीड़ित ने रटौल पुलिस चौकी पर तहरीर देते असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रटौल चौकी इंचार्ज भूरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा र...