बेगुसराय, फरवरी 9 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे जंक्शन के समीप गुमटी संख्या-21 बी के पास गाड़ी संख्या-13022 मिथिला एक्सप्रेस के कोच संख्या- एस टू पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंक कर खिड़की का शीशा तोड़ दिया। घटना की सूचना उक्त कोच के बर्थ नंबर-15 पर जसीडीह तक यात्रा कर रहे समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलक निवासी अमित मिश्र ने ट्विटर के माध्यम से दी है। इस बाबत बछवाड़ा रेल थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। सूचना के तत्काल बाद ही रेलवे अधिनियम की धारा-153 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...