मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के विशुनपुर बघनगरी गांव में रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक कार्यक्रम के लिए गए झंडे को उखाड़कर फेंक दिया। इसको लेकर सोमवार को दो गुटों में तनाव हो गया। सूचना पर सकरा थानेदार राजू कुमार पाल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकरा मनोज कुमार सिंह पहुंचे। दोनों गुटों के लोगों को समझा-बुझाकर फिर से झंडा लगवा दिया गया। पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, अफवाहों से बचने की सलाह दी। डीएसपी सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने झंडा को फेंक दिया था। असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...