मुंगेर, फरवरी 3 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के भलार गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा एक महिला के घर में जबरन घुसने का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता बबली देवी पति पंडोल सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है, कि 1 फरवरी की शाम करीब 7 बजे श्रवण कुमार एवं काजू सिंह अपने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर गोली मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। वह दो छोटे बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। इस घटना के बाद वह काफी दहशत में है। महिला का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी आरोपितों द्वारा रास्ता रोककर छेड़खानी का प्रयास किया गया था, जिसकी शिकायत स्थानीय चौकीदार से की गई थी, लेकिन कोई ठोस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.