मोतिहारी, दिसम्बर 17 -- चिरैया। खड़तरी गांव में कतिपय असामाजिक तत्वों ने एक व्यक्ति के घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के बाद फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर निकले गृहस्वामी को देख कर सभी बांसवारी के रास्ते भाग खड़े हुए। घटना मंगलवार की रात घटी है। जिसकी सूचना मिलते ही पहुंची डायल 112 की टीम ने घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया है। जिसे चिरैया पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पीड़ित वकील मोहम्मद ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन पत्र दिया है। जिसमें गांव के ही शिवम कुमार उर्फ बंटी कुमार, पूर्व मुखिया परमहंस भगत, कमरूद्दीन अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, नवाब अंसारी और नजमा खातून को आरोपित किया है। दिए गए आवेदन पत्र में कहा गया है कि आरोपियों से रुपये के लेनदेन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। आरोपियों ने पूर्व में जान...