जहानाबाद, फरवरी 20 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पुरैनिया गांव में एक बड़ी अग्निकांड की घटना सामने आई है। पुरैनिया गांव निवासी दिनेश यादव के खलिहान में रखे करीब सात बीघा खेत का पुआल असामाजिक तत्वों द्वारा धूम्रपान कर फेंक देने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा पुआल जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते हीं गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तथा तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। पीड़ित दिनेश यादव ने बताया कि पुआल पशुओं के चारे के लिए रखा गया था, जिसके जल जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.