बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- गढ़हरा (बरौनी)। फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनियां दुर्गास्थान के समीप गुरुवार की देररात्रि कुछ असामाजिक तत्वों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से लगातार तीन चार राउंड हवाई फायरिंग की। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गास्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रमस्थल से थोड़ा दूर हटकर तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग की। घटना के सम्बंध में फुलवड़िया थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...