देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के चीरोडीह गांव निवासी 70 वर्षीय सीताराम दास ने अज्ञात असामाजिक तत्वों पर उनके पड़ोसी सतगुरु कबीर दास आश्रम के गेट पर पत्थर फेककर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। सीताराम ने बताया कि आश्रम के बगल में ताड़ी बेचने के लिए बनी झोपड़ी के पास रोजाना लोगों का जमावड़ा लगता है। 2 जनवरी शाम करीब 5:30 बजे दूध लाने के लिए जाते समय अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर गाली-ग्लौज की। जब उन्होंने आश्रम घुसने के प्रयास का विरोध किया, तो सभी ने गाली-ग्लौज शुरू कर दी और दरवाजे पर पत्थर फेक दिए। घटना के कारण आश्रम का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत के बाद रिखिया थाना प्रभारी ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...