रांची, जुलाई 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) परिसर में सोमवार को असामाजिक तत्वों के विश्वविद्यालय में घुसपैठ के विरोध में छात्र संगठनों ने डीएसडब्ल्यू, रजिस्ट्रार और प्रॉक्टर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विश्वविद्यालय की एक महिला कर्मचारी ने बीते शनिवार को विश्वविद्यालय में असामाजिक तत्वों को बुलाकर छात्रों व शिक्षकों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और हथियारों का प्रदर्शन कराया था। इस महिलाकर्मी पर पूर्व में दो बार ऐसा करने का आरोप है। छात्र प्रतिनिधि अभिषेक झा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की चुप्पी अब अस्वीकार्य हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब यह विश्वविद्यालय शिक्षा का केंद्र न रहकर, असामाजिक तत्वों और दलाल कर्मचारियों की गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। एक महिला कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.