मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- शहर के मालवीय चौक पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पान के खोखे में आग लगा दी, जिससे गरीब दुकानदार का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। तीन दिन पूर्व नजदीक अज्ञात असामाजिक फलो की अस्थाई दुकान में आग लगाई थी। वही दूसरी अस्थाई फलो की दुकान से हजारों रुपए के फल चोरी कर लिए गए। दुकानदारों की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु कर दिए हैं। मालवीय चौक पर जहीर का पान का खोखा है। रात्रि में अज्ञात असामाजिक तत्वों उसके पान के खोखे में आग लगा दी, जिससे उसका हजारों का सामान व लकडी का खोका जलकर राख हो गया। तीन दिन पूर्व नजदीक अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पहलवान की अस्थाई फलों की दुकान में सोल्जर बोर्ड के बाहर आग लगा दी थी,जिसमे उसका काफी नुकसान हुआ था।आग सुबह साढे 6 बजे के आसपास लगाई गयी थी। दमकल ...