भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित असानंदपुर शिया टोली के करीब तीन दर्जन लोगों ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अतिक्रमण के विरुद्ध शिकायत की। मोहल्ले के लोगों का नेतृत्व कर रहे सैयद अरशद अली ने बताया कि उनके मोहल्ले में प्याऊ का निर्माण कराया जाना है। इसको लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद की ओर से भी स्थल चिह्नित किया गया है, पर कुछ मोहल्ले के लोगों ने ही चिह्नित स्थल को अतिक्रमण कर रखा है और प्याऊ का निर्माण में दिक्कत हो रही है। स्थानीय वार्ड पार्षद अनिल कुमार पासवान ने बताया कि उनकी ओर से भी नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...