देवरिया, जनवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष आयु वर्ग से उपर असाक्षरों और वालेंटियरों के सर्वे की रफ्तार काफी धीमी है। अभी तक 65 फीसदी ही असाक्षरों का सर्वे हुआ है। 11 ब्लॉकों की स्थिति सबसे खराब है। देवरिया और बरहज नगर क्षेत्र में सर्वे 10 फीसदी के आकड़ों को भी नहीं छू पाया है। बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर सर्वे पूरा करने को निर्देश दिया है। सर्वे पूरा नहीं होने पर वेतन बाधित और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश के क्रम में दिसंबर माह से जिले में 15 वर्ष से उपर आयु वर्ग वाले असाक्षरों और वालेंटियरों का उल्लास ऐप के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। शासन की मंशा इन असाक्षरों को साक्षर बनाने की है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.