सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान/आंदर, एक संवाददाता। जिले के असांव थाने के अर्कपुर गांव में बिजली कंपनी की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की। इस दौरान तीन लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। तीनों पर करीब 34 हजार का जुर्माना लगाते हुए बिजली कंपनी ने स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में आंदर जेई राजीव रंजन ने बताया कि इन सभी का कनेक्शन बिजली बकाया होने पर काटा गया था। बावजूद वे तीनों वगैर बिजली बिल जमा किए व बिना रिकनेक्शन रसीद कटाए एलटी लाइन से तार खींचकर बिजली जला रहे थे। एक का बिजली कनेक्शन 14280 का बिल बकाया होने पर 28 अगस्त को काटा गया था। उसके परिसर का भार 391 वाट घरेलू श्रेणी में पाया गया। वहीं दूसरे उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन 10541 रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर दो अप्रैल को काटा गया था। उसके परिसर का कुल भार 156 वाट घरेलू श्रेण...