औरंगाबाद, फरवरी 19 -- केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में अराजकता बढ़ रही है। पूरे देश मे साम्प्रदायिक माहौल है। इससे असहिष्णुता बढ़ रही है। उक्त बातें फाग गांव के एक कार्यक्रम में काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कही। उन्होंने राज्य सरकार की भी जमकर आलोचना की। कहा कि बिहार में विकास की बात कहकर डबल इंजन की सरकार बनी है। विकास का जुमला सिर्फ राज्य में सत्ता पाने का माध्यम है। राज्य की स्थिति बदतर है। कानून व्यवस्था पंगु बना है। समाज के उपेक्षित वर्ग जुल्म का शिकार हैं। किसान, मजदूर, छात्र नौजवान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। बिहार को बदलने के लिए भाकपा माले द्वारा 2 मार्च को पटना में बदलो बिहार महजुटान रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की। इस मौके पर माले के अंचल सचिव सुरेन्द्र प्रसाद गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.