देवघर, दिसम्बर 29 -- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा देवघर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर असहाय, भूमिहीन, दिव्यांग, रिक्शावाले, फुटपाथ पर सो रहे लोगों व जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान वीआईपी चौक, बरमसिया चौक, टावर चौक, बाजला चौक, सुभाष चौक, शनि मंदिर, पुराना बस स्टैंड एवं वैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन पर जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस क्रम में उप विकास आयुक्त ने लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ठंड के प्रति लोगों को सचेत कर ठंढ से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही डीडीसी ने स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी। इस अवसर पर संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.