गिरडीह, मार्च 25 -- बेंगाबाद। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी जीतु कुमार ने कहा कि असहाय और अनाथ बच्चों को स्पांसरशिप योजना के तहत प्रतिमाह चार हजार रुपए सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को जिला बाल संरक्षण ईकाइ द्वारा आयोजित एक दिवसीय शिविर में बाल संरक्षण पदाधिकारी ने इसकी लोगों को जानकारी दी है। इसके पूर्व बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी, बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने स्पांसरशिप योजना का लाभ पाने के लिए अनाथ एवं असहाय बच्चों की अहर्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बच्चों के माता पिता की आर्थिक स्थिति दयनीय रहने, असाध्य बीमारी से ग्रसित रहने या फिर किसी कारणवश जेल की सजा काटने एवं माता की किसी कारणव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.