गिरडीह, फरवरी 28 -- जमुआ। गरीब और असहाय युवतियों और महिलाओं को शादी का प्रलोभन देकर देह व्यापार में धकेलने वाले एक गिरोह को पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचने में सफलता पाई है। गिरोह की निशानदेही पर बेची गई एक महिला को भी पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है। इस बाबत गुरुवार को जमुआ थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रेसवार्ता में खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गिरोह की गतिविधियों के सम्बंध में एसपी को गुप्त सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गिरोह में शामिल लोगों का मोबाइल फोन ट्रेकिंग पर रखा और गिरोह की सुशीला देवी पति सुनील यादव ग्राम बगरो थाना डोमचांच, सुशीला देवी के पति सुनील यादव, डोमचांच थाना के बगरो के ही बबलू प्रसाद पिता विजय सूंडी और जमुआ थाना क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.