कटिहार, दिसम्बर 26 -- मनसाही, एक संवाददाता। क्रिसमस के अवसर पर जयनगर में समाजसेवी सामुएल मुर्मू और उनकी पत्नी श्वेता किस्कू ने असहाय और विधवा औरतों के बीच में साड़ी का वितरण किया। सामुएल मुर्मू सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते रहें है इसके पूर्व उन्होंने गरीब और असहाय लोगों के बीच में सैकड़ों कम्बल का वितरण कर चुके है। कई गरीब लड़कियों के विवाह में आर्थिक मदद करते है। समाजसेवी सामुएल मुर्मू समाज के अन्य लोगों से भी गरीब और असहाय लोगों के मदद के लिए हाथ बढ़ाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...