अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़। हैंड्स फॉर हेल्प द्वारा शहर में हेल्पलेस पेशेंट केयर सेंटर की स्थापना की जा रही है। संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि यह केंद्र निराश्रितों, आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय व बेसहारा रोगियों को समर्पित होगा, जहां उन्हें देखभाल और सहयोग प्रदान किया जाएगा। प्रस्तावित स्थल पर डॉ. एके शर्मा व डॉ. डीके वर्मा की देखरेख में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सत्य नारायण दीक्षित, विनय कुमार गुप्ता, नीरज रानी, बृजेश वशिष्ठ, अजय राणा, रामू रावत आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...