फतेहपुर, जनवरी 15 -- मलवां। तेलियानी ब्लाक की ग्राम पंचायत कांधी में समाजसेवी मनीष पटेल ने बेसहारा एवं दिव्यांगजनों को कंबल बांटकर सर्दी में राहत प्रदान की। कंबल पाकर लोगों के चेहरे में मुस्कान नजर आई। लाभ पाने वालों में हीरालाल, चंद्रकली, फूलमती, श्यामदुलारी, लक्ष्मी देवी आदि लोग शामिल रहे। इस मौके पर नरेन्द्र लोधी, हिमांशु गौतम, दिलीप कुमार, रामकिशोर, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...