नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के कारणों और तौर-तरीकों से राजनयिक विशेषज्ञ सहमत नही हैं। उनका मानना है कि अमेरिका की यह कार्रवाई न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय कानूनों के विरुद्ध है बल्कि इसके पीछे असल मंशा वहां अमेरिका की मनपसंद सरकार गठित करना है। पूर्व राजदूत अशोक सज्जनहार के अनुसार, अमेरिका यह आरोप लगाता रहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की मिलीभगत से ड्रग का कारोबार फैलाया जा रहा है, जो अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा है। इसके चलते अमेरिका पिछले कुछ समय से वेनेजुएला के तटीय इलाकों में हमले कर रहा था। इसमें सौ से अधिक लोग मारे भी जा चुके हैं। उसने कई पोत और ऑयल टैंकर भी जब्त किए हैं। आरोप है कि तेल कारोबार के पैसे को ड्रग कारोबार में इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.