हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा के कंडौर गांव में बेतवा नदी में हैवी पोकलैंड मशीन की मदद से अवैध खनन की शिकायत के बाद खनिज विभाग ने थाना पुलिस के साथ रविवार की देर रात छापा मारा। टीम ने यहां से पोकलैंड मशीन, बोलेरो, स्कार्पियो कारें बरामद की हैं। मौके से पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर पकड़ा गया है। बाद में पुलिस ने अवैध खनन में शामिल दो अन्य आरोपियों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर भी है, जो लंबे अरसे से अवैध खनन के साथ ही खदान में आगजनी की घटना को अंजाम दे चुका है। उधर, सोमवार को दिन में खनिज विभाग की जांच में इस क्षेत्र में 344 घन मीटर अवैध मौरंग खनन की पुष्टि हुई है। खान निरीक्षक उमाकांत ने बताया कि बीती रात कंडौर दरिया क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने थाना कुरारा पुलिस के सा...