बस्ती, अगस्त 29 -- कप्तानगंज (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महाराजगंज कस्बे में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब व्यापारियों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से असलहा और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े सामान मिलने की बात सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। व्यापारियों के हत्थे चढ़े युवक ने पूछताछ में बताया कि वह चार-पांच साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था। इससे पहले कि उसकी योजना सफल हो पाती, वह पकड़ा गया जबकि उसके बाकी साथी मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए व्यापारी दो दर्जन से अधिक बाइक पर सवार होकर फरार शातिरों की तलाश में निकल पड़े। सूचना पर चौकी प्रभारी महाराजगंज वीरेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.