वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सारनाथ पुलिस ने मंगलवार तड़के सिंहपुर अंडरपास के निकट से चोरी की बाइक और असलहे के साथ कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ अजय सिंह उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया। उस पर हत्या, लूट, मारपीट, बलवा, मादक पदार्थों की तस्करी समेत कुल 22 मुकदमे हैं। एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपी फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के पूरइन (छीनी) का रहने वाला है। उसके पास से बरामद बाइक चोरी की है। रामनगर थाने में उसी बाइक की चोरी में डेढ़ माह पहले ही केस दर्ज हुआ है। पूछताछ में बताया कि वह मुगलसराय से वाराणसी आ रहा था। आशंका है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। हालांकि पुलिस इस बाबत उससे कुछ नहीं उगलवा सकी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसीपी के अलावा थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, उप निरक्षक, अनिल ...