जौनपुर, फरवरी 20 -- डोभी/चंदवक। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक युवक का असलहा लहराते हुए फोटो वायरल हुई। वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया। उप निरीक्षक राजेश्वर पांडेय ने थाने में तहरीर दी कि सोशल मीडिया एक्स पर एक युवक का फोटो अवैध असलहा लहराते हुए वायरल हो रहा है जो विधि विरुद्ध है। छानबीन की गई तो भैंसा बरई गांव निवासी कृष यादव पुत्र स्व.मेवालाल यादव के रूप में पहचान हुई। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...