वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने सिंहपुर अंडरपास से मंगलवार भोर में असलहे और बाइक के साथ कुख्यात अजय उर्फ विजय को गिरफ्तार किया है। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के अनुसार 2 मई, 2022 को लखनऊ में प्रापर्टी डीलर और टीटीई विजयशंकर सिंह को शराब पीने के दौरान विवाद में गोली मारकर हत्या में शामिल था। 13 सितंबर 2007 में वाराणसी के पांडेयपुर में चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह की गोली मारकर हत्या में भी नामजद रहा है। साल 2012 में गाजीपुर के सैदपुर में सराफा कारोबारी भाइयों को गोली मारकर लाखों की लूट जैसी संगीन घटनाओं में वह शामिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...