बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता गिरवां में उधार सामान न देने पर दबंग परिवार और परिचित के 17 लोगों संग असलहे लेकर पहुंचा। आरोपितों ने दुकानदार के घर में घुसकर तोड़फोड़ और गालीगलौज की। सहमे दुकानदार के परिवार के सदस्यों ने खुद को कमरे में बंदकर जान बचाई। पुलिस पहुंचने से पहले आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। गिरवां थानाक्षेत्र के ग्राम तेरा निवासी लवलेश कुमार पुत्र देवबरन साहू के मुताबिक, 15 मार्च की देर शाम आठ बजे घर बाहर भाई अखिलेश कुमार के साथ बैठा था। गांव का नत्थू उर्फ देवीदीन यादव पुत्र रामखिलावन शराब के नशे में आया। दुकान में सौदा मांगने लगा। भाई ने सौदा उधार देने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद चला गया। आधा घण्टे बाद नत्थू उर्फ देवीदीन अपने साथ रामसुफल पुत्र खिलौना,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.