आरा, फरवरी 2 -- -चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव स्थित ससुराल से पकड़ा गया अभियुक्त -गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले की चांदी थाने की पुलिस ने हथियार के बल पर ससुराल वालों को धमकाने में दामाद को गिरफ्तार किया है। वह गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव निवासी कुंज बिहारी सिंह का पुत्र रंजन कुमार सिंह उर्फ पिंटू है। उसे रविवार को चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास एक देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार वह गड़हनी थाने में दर्ज मारपीट और रंगदारी के मामले में भी आरोपित रहा है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से सोमवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। बताया गया कि चांदी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि रंजन कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.