बस्ती, जनवरी 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रखौना चौकी के कडसरी मिश्र गांव में शुक्रवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक देशी शराब की दुकान को अपना निशाना बनाया। चार पहिया वाहन से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर करीब दो लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। पहचान छिपाने के लिए बदमाश दुकान में लगा सीसीटीवी डीवीआर लेकर भाग गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात एक सफेद चार पहिया वाहन दुकान के सामने रुका। वाहन से उतरे तीन बदमाशों ने सेल्समैन वीरेंद्र यादव से एक पेटी शराब की मांग की। जैसे ही सेल्समैन ने गेट खोला, बदमाश जबरन अंदर घुस गए और असलहा तान दिया। बदमाशों ने काउंटर में रखी नकदी समेटी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर भाग गए। दुकान के अनुज्ञापी बंशीलाल निषाद के रिश्तेदार (...