देवरिया, फरवरी 21 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर उपनगर के संत तुलसी मार्ग में दिन-दहाड़े सराफा दुकानदार को असलहा दिखाकर आभूषण लूटने के हुए प्रयास के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। सीसी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। हालांकि बदमाश के नकाब पहने होने के चलते पुलिस को बदमाश की पहचान करने में सफलता नहीं मिल पा रही है। उधर सराफा समाज के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और अपना आक्रोश जताया। साथ ही जल्द ही इस घटना के पर्दाफाश की मांग की। सलेमपुर उपनगर के किशोरगंज वार्ड के रहने वाले ध्रुव कुमार वर्मा की संत तुलसी मार्ग पर परिवार के साथ रहते हैं। साथ ही मकान में ही सराफा की दुकान चलाते हैं। गुरुवार को बाइक सवार बदम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.