मिर्जापुर, नवम्बर 29 -- मिर्जापुर। विंध्याचल में असलहा लहराने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। विंध्याचल के कोतवाली रोड गेट निवासी यश पाठक ने तहरीर देकर बताया कि 27 नवंबर को टहलने निकले थे। गेरुआ तालाब के पास चाय पी रहे थे। उसी दौरान बंगाली चौराहा निवासी अंकितेष मिश्रा आए और गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर असलहा सटा दिया। असलहा छीनने से पहले ही फायरिंग कर दी। मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ। विंध्याचल कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...