सीतापुर, फरवरी 10 -- सीतापुर, संवाददाता। तालगांव के कंजाशरीफपुर स्थित घर में अवैध रूप से असलहा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। एसटीएफ अयोध्या व तालगांव पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया। मौके से सात तमंचा, दो अद्धी समेत असलहा बनाने का उपकरण बरामद हुआ। आरोपी पर पहले से पांच मुकदमें हैं। तालगांव थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पाण्डेय के मुताबिक कंजाशरीफपुर स्थित एक घर में अवैध रूप से असलहा फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली। मंगलवार को तालगांव पुलिस ने एसटीएफ अयोध्या टीम के साथ कंजाशरीफपुर में छापेमारी की तो मायाराम के घर में अवैध फैक्ट्री संचालित होती मिली। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी मायाराम भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। मौके से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर, दो अवैध अद्धी 12 बोर व छह अवैध तमंचा 315 बोर, एक अवैध अर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.