सोनभद्र, फरवरी 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक निजी अस्पताल संचालक से असलहा दिखाकर धमकी देने, अवैध वसूली का प्रयास करने और मारपीट की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने एक सरकारी चिकित्सक समेत दो लोगों के खिलाफ रंगदारी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उरमौरा में एक निजी अस्पताल से जुड़े पीड़ित प्रशांत कुमार पाण्डेय निवासी ब्रह्मनगर रॉबर्ट्सगंज ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दो फरवरी की रात छपका स्थित दाना पानी रेस्टोरेंट में वह अपने भाई डॉ. सूर्यप्रकाश पाण्डेय के साथ मौजूद थे। इसी दौरान विपिन तिवारी निवासी तियरा शिवदत्त करमा तथा डॉ. गुरु प्रसाद निवासी डॉक्टर आवास लोढ़ी वहां पहुंचे। आरोप है कि डॉ. गुरु प्रसाद ने स्वयं को अब ...