हमीरपुर, जनवरी 12 -- फोटो नंबर 03- असलहों के दम पर पत्योरा में संचालित मौरंग खदान। भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत पत्योरा में यमुना नदी में संचालित मौरंग खदान के ठेकेदार ने असलहों के दम पर किसानों के खेत से जबरिया रास्ता बना लिया है। किसानों ने इसकी शिकायत एसडीएम एवं पुलिस से की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। उधर, शाम को खनिज विभाग की टीम ने खदान पहुंचकर मामले की जांच की। समाचार लिखे जाने तक जांच चल रही थी। पत्योरा के किसान नंदराम, अनुरुद्ध, महेश कुमार, अनिल कुमार, जयराम आदि का आरोप है कि खंड संख्या 31/03 के ठेकेदार ने उनके खेतों से असलहों के दम पर जबरिया रास्ता बना लिया है। इससे उनकी बोई फसल नष्ट हो गई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने एसडीएम सदर एवं स्थानीय पुलिस से ...