हरदोई, फरवरी 12 -- हरदोई। कलक्ट्रेट स्थित असलहा ऑफिस से एक शस्त्र लाइसेंस की पत्रावली गायब हो गई है। उस पत्रावली पर शस्त्र लाइसेंस जारी किया जा चुका है। संदिग्ध रूप से असलहा लाइसेंस जारी किए जाने एवं पत्रावली के गायब होने पर कलक्ट्रेट में दिन भर हंगामा मचा रहा। वहीं पूरे मामले के जिलाधिकारी के नजरों में आने एवं मामले की उच्चस्तरीय जांच होने से असलहा कार्यालय में बैठने वाले सभी लिपिक नदारद रहे। बताया जा रहा है, डीएम के फटकार लगाए जाने के बाद अभिलेखागार में कार्यरत एक महिला लिपिक ने इस्तीफे की भी पेशकश की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...