मेरठ, फरवरी 9 -- नौचंदी थाने के सामने हुए असलम हत्याकांड में पुलिस ने रेकी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस की मानें तो हत्या करने से पहले ही आरोपियों ने परिजनों को बता दिया था और सभी मकान बंद कर फरार हो गए। 16 संदिग्ध मोबाइल नंबर और उनकी बी-पार्टी को ट्रेस किया जा रहा है। जैदी फार्म कॉलोनी में शुक्रवार शाम असलम की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को हिस्ट्रीशीटर अरशद की मौत का बदला लेने के लिए परिजनों ने अंजाम दिया था। अरशद की उसके बच्चों के सामने 4 जून 2024 को जुर्रानपुर फाटक के पास स्वीमिंग पूल पर गोली मारकर हत्या की गई थी। वारदात को हिस्ट्रीशीटर बिलाल और उसके साथियों ने अंजाम दिया था। तभी से दोनों पक्ष में रंजिश है। असलम कुछ माह पूर्व जेल से जमानत पर छूटकर आया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.