हरिद्वार, जनवरी 14 -- हरिद्वार में आधार कार्ड अपडेट कराने को लेकर लोगों को हो रही भारी परेशानियों पर बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संज्ञान लिया है। डीएम के निर्देश पर जिले में संचालित आधार कार्ड अपडेट सेंटरों की विस्तृत सूची जारी कर दी गई है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। अब हरिद्वार जनपद में कुल 138 सीएससी सेंटरों पर आधार कार्ड अपडेट की सुविधा उपलब्ध होगी। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपदवासी अब अपने नजदीकी आधार अपडेट सेंटर की जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/ पर देख सकते हैं और वहीं जाकर अपना आधार अपडेट करा सकते हैं। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने मंगलवार को हरिद्वार में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए 20-20 दिन का इंतजार शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.