धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निगम की टीम अवैध वाटर कनेक्शन की जांच करने के लिए असर्फी अस्पताल पहुंची। वहीं पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से नगर निगम के अधिकारियों को पानी कनेक्शन से संबंधित अनुमति पत्र नहीं दिया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी है। शुक्रवार को नगर निगम की जांच टीम असर्फी अस्पताल पहुंची। वहां देखा कि बोरिंग और संप हाउस बनाकर पानी पूरे अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। जांच टीम ने बोरिंग के भी कागजाते मांगे लेकिन वह भी नहीं दिखाया गया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि बिना किसी वैध अनुमति के ही यहां वाटर कनेक्शन लिया गया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा लिखित में निगम को दिया गया है कि शनिवार को जल संयोजन से संबंधित कागजात निगम कार्यालय आकर प्रस्तुत करेंगे। नगर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.