गुमला, अक्टूबर 27 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के असरो तेतरटोली गांव में दो परिवारों के बीच झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पहुंची सिसई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस की एक जवान और चालक को हल्की चोट आई है,और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना रविवार शाम करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर दयानंद गोप अपने खेत में गए और देखा कि देवानंद यादव की मुर्गी उनके धान के खेत में घुसकर धान खा रही थी। इसके बाद दोनों में कहासुनी और मारपीट हो गई। दोनो के बीच हो रहे मारपीट के दौरान देवानंद का छोटा भाई तिरथ यादव भी वहां पहुंच गया और मारपीट में शामिल हो गया। इस दौरान दयानंद गोप ने लाठी और हसुआ से हमला कर दिया। जिससे तिरथ यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.