मुंगेर, फरवरी 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों के माध्यम से फार्मर आईडी बनाने का कार्य चल रहा है। नोडल पदाधिकारी मुरारी कुमार ने बताया कि अबतक प्रखंड के करीब 40 प्रतिशत किसानों का फार्मर आईडी बनाया जा चुका है। असरगंज प्रखंड में कुल किसानों की संख्या लगभग 5045 है, जिनमें से बड़ी संख्या में किसान शिविरों में पहुंचकर फार्मर आईडी के लिए आवेदन कर रहे हैं। फार्मर आईडी बनने से किसानों को सरकारी योजनाओं का अनुदान व विभिन्न लाभों का सीधा फायदा मिल सकेगा। हालांकि इस कार्य में कई तरह की तकनीकी और राजस्व संबंधी समस्याएं भी सामने आ रही है। किसानों के रसीद में नाम, खाता, खेसरा से जुड़ी त्रुटियों के कारण फार्मर आईडी बनाने में परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि परिमार्जन प्लस किए जाने के दो महीने बीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.