मुंगेर, दिसम्बर 28 -- तारापुर, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न आपूर्ति ठप होने से हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। समय पर राशन नहीं मिलने से हजारों गरीब लाभुक प्रभावित हैं, वहीं पीडीएस विक्रेताओं को भी जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर प्रखंड के दर्जनों पीडीएस डीलरों ने शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी को हस्ताक्षर युक्त आवेदन लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। डीलरों के अनुसार दिसंबर 2025 का खाद्यान्न आवंटन तो हुआ, लेकिन अब तक केवल लगभग 70 प्रतिशत लाभुकों को ही राशन मिल सका है। शेष 30 प्रतिशत लाभुकों को नियम के अनुसार जनवरी 2026 के स्टॉक से अनाज दिया जाना था। हालांकि जनवरी का आवंटन हो चुका है और एसआईओ भी निर्गत हो गया है, इसके बावजूद डीएसडी (डो...