मुंगेर, फरवरी 18 -- असरगंज, निज संवाददाता। नगर पंचायत असरगंज क्षेत्र को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने की पहल शुरू की गई है । नगर पंचायत में जीआईएस मैपिंग और प्रॉपर्टी सर्वे का काम आरंभ किया गया है। यह सर्वे फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वार्ड संख्या एक से शुरू की गयी है। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि जीआईएस आधारित मैपिंग से नगर क्षेत्र की सभी संपत्तियों का एकीकृत और सटीक डिजिटल डाटाबेस तैयार होगा। इससे न केवल नगर नियोजन आसान होगा बल्कि सड़क नाला जलापूर्ति सीवरेज स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी विकास कार्यों की योजना भी बेहतर ढंग से बनाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह सर्वे भविष्य में मास्टर प्लान और स्मार्ट सिटी जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सहायक सिद्ध होगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सर्वे पूरा होने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.