बांका, दिसम्बर 22 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। असरगंज से इंग्लिश मोड़ होते हुए धोरैया तक बनने वाली 58.473 किलोमीटर फोरलेन सड़क के लेवलिंग एवं सड़क की चौड़ाई के भौतिक सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण के दौरान किनारे में लगे पेड़ों के स्थानांतरण का भी सर्वे किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे लगे पेड़ों का अवलोकन किया जा रहा है, साठ सेंटीमीटर से छोटे पौधों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा जबकि बड़े वृक्षों को सड़क निर्माण के बाद किनारे में लगाया जाएगा। इस सड़क की लंबाई 58.473 किलोमीटर तथा चौड़ाई दस मीटर होगी। यह सड़क अमरपुर के विधायक सह पूर्व मंत्री जयंत राज का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सड़क निर्माण का काम बीएसआरडीसी नवादा द्वारा किया जा रहा है। इसके उप महाप्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि सड़क नि...