सासाराम, अप्रैल 22 -- डेहरी, एक संवाददाता। स्टेशन रोड डालमियानगर से बालू लदे ट्रकों के लगातार परिचालन को लेकर जारी विरोध के बीच आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद रेल प्रशासन ने डालमियानगर स्टेशन रोड में मंगलवार को गेज बैरियर लगा दी है। जिससे बालू लदे ट्रकों के परिचालन पर फिलहाल रोक लग गयी है। रेल प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां स्टेशन रोड डालमियानगर के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं बालू घाट संचालक को बड़ी आर्थिक क्षति होने का भय सता रहा है। ऐसे में बालू घाट संचालकों ने भी पाली पुल बंद होने के कारण वैकल्पिक मार्ग देने की मांग प्रशासन से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.