लखनऊ, फरवरी 6 -- एलडीए की कार्रवाई के बावजूद दोबारा शुरू कराया गया अवैध निर्माण सरोजनीनगर, संवाददाता। एलडीए के व्यवस्थापक प्रवर्तन जोन-दो द्वारा तीन लोगों पर सील किये गये रो-हाउस भवनों की सीलिंग तोड़ कर नक्शा पास कराए बिना निर्माण शुरू किये जाने का आरोप लगाया है। एलडीए अधिकारी की तहरीर पर स्थानीय पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। जोनल अधिकारी रविनंदन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जहां भी सील तोड़कर निर्माण हो रहा होगा, सबके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक एलडीए जोन-दो के जेई आलोक पति तिवारी ने बिजनौर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद स्थित रो-हाउस भवनों में सीलिंग के बावजूद नियम विरुद्ध निर्माण कार्य किए जाने की तहरीर दी है। आलोक पति तिवारी का आरोप है कि राधेश्याम ओझा, चन्द्रशेखर, दिनेश व अन्य द्वारा बिना मानचित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.